
Dasun Shanaka double hat-trick: श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर अपनी टीम सिएटल ऑर्कास को यादगार जीत दिलाई। क्रिकेट में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेने को डबल हैट्रिक कहा जाता है।
इस मुकाबले में सिएटल ऑर्कास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। टी20 क्रिकेट के हिसाब से यह स्कोर काफी छोटा माना जाता है, लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इसे बचा लिया।
122 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। कप्तान ने गेंद दासुन शनाका को सौंपी। ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर एक रन आया। इसके बाद टेक्सास को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे और यहीं से शनाका ने मैच का रुख बदल दिया।
Take a bow, Shanaka 🙇#SeattleOrcas #AmericasFavoriteCricketTeam #MLC2026 #SOvTSK #DasunShanaka | @dasunshanaka1 pic.twitter.com/PQlgkxagiQ
— Seattle Orcas (@MLCSeattleOrcas) July 6, 2026
तीसरी गेंद पर उन्होंने डोनोवन फरेरा को अपनी शानदार लेग-कटर गेंद पर बोल्ड कर दिया। अगली गेंद पर केल्विन सैवेज बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए एडम मिल्ने भी शनाका की कटर गेंद का शिकार बने। उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगने के बाद विकेटकीपर ने आसान कैच पकड़ लिया और शनाका की हैट्रिक पूरी हो गई।
हैट्रिक के बाद भी शनाका नहीं रुके। आखिरी गेंद पर अमशी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे लॉन्ग-ऑन पर खड़े शिमरन हेटमायर के हाथों में चली गई। इस तरह शनाका ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर डबल हैट्रिक पूरी की और टेक्सास सुपर किंग्स की पूरी उम्मीद खत्म कर दी। शनाका की इस शानदार गेंदबाजी के दम पर सिएटल ऑर्कास ने 9 रन से मुकाबला अपने नाम किया। टी20 क्रिकेट में आखिरी ओवर में लगातार चार विकेट लेकर मैच जिताने का यह प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...