Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने कीको फुजीमोरी को पेरू की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

July 7, 2026

शी चिनफिंग ने कीको फुजीमोरी को पेरू की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 6 जुलाई को कीको फुजीमोरी को संदेश भेजकर उनको पेरू की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और पेरू सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार है और दोनों देशों के सम्बंधों के अच्छे विकास का रुझान बना हुआ है। दो पक्षों की उच्च स्तरीय आवाजाही घनिष्ठ है, विभिन्न क्षेत्रों के व्यावहारिक सहयोग में भारी उपलब्धियां हासिल हुई हैं, जन मैत्री लोगों के दिल में बसी है। वर्तमान वर्ष दोनों देशों के राजनयिक सम्बंध की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ है।

मैं चीन-पेरू सम्बंध के विकास को बड़ा महत्व देता हूं और निर्वाचित राष्ट्रपति फुजीमोरी के साथ समान कोशिश कर दोनों देशों की परंपरागत मित्रता बनाए रखने, चीन-पेरू सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी निरंतर नयी मंजिल पर ले जाने को तैयार हूं ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिले।

उसी दिन चीनी उपराष्ट्रपति हान चंग ने भी पेरू के निर्वाचित पहले उप राष्ट्रपति गालारेटा को बधाई संदेश भेजा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें