Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोस्ती, भरोसा और गिफ्ट के नाम पर ठगी का शिकार, गंवाए 1.35 लाख

July 8, 2026

दोस्ती, भरोसा और गिफ्ट के नाम पर ठगी का शिकार, गंवाए 1.35 लाख

friendship, trust and gifts, lost Rs 1.35 lakh : अंबाला शहर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने वाले साइबर ठगों ने पहले भरोसा जीता, फिर महंगे गिफ्ट और अन्य बहानों का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में 1.35 लाख रुपये ठग लिए। जब शिक्षक को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उन्होंने साइबर क्राइम थाना अंबाला में शिकायत दर्ज कराई।

वाट्सएप से हुई बातचीत शुरू

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम किन बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है। पुलिस के अनुसार शहर की शिवालिक कॉलोनी के रहने वाले करनैल सिंह (52) महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, जगाधरी (यमुनानगर) में अध्यापक हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 जून को फेसबुक पर मेरिट ड्यूक नाम की प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे स्वीकार करने के बाद वाट्सएप के जरिये बातचीत शुरू हुई।

सुनाई अस्पताल खोलने की योजना

महिला ने खुद को इंग्लैंड की निवासी बताते हुए भारत आकर अस्पताल खोलने की योजना बताई और मदद मांगी। उसने मुंबई आने की फ्लाइट टिकट भी भेजी और 2 जुलाई को मिलने की बात कही। शिकायत के अनुसार 2 जुलाई को एक व्यक्ति ने काल कर खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि विदेशी महिला मुंबई एयरपोर्ट पर रोक ली गई है और उसके पास दो लाख ब्रिटिश पाउंड का चेक है, जिसे रिलीज कराने के लिए 70 रुपये हजार जमा कराने होंगे।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें