
नेशनल डेस्क: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके दासनापुरा में स्कूल के बाहर खड़ी 5 साल की बच्ची तनिषा को स्कूल वैन ने कुचल दिया। इस हादसे में मासूम की मौत हो गई। तनिषा का अगले दिन शुक्रवार को 6वां जन्मदिन था। मासूम की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
दरअसल, तनिषा अपनी मां के साथ 7 साल की बड़ी बहन कनिका को स्कूल से लेने गई थी। इसी दौरान तनिषा अचानक स्कूल वैन के सामने आ गई और उसकी मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही चिक्काबनवारा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तनिषा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किस की लापरवाही से हुआ।