Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

July 10, 2026

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Today weather 10 July 2026: देश भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसके प्रभाव से 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी, मध्य और दक्षिणी इलाकों तक मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में भारी बारिश का दौर
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। 10 जुलाई को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी भारी बारिश का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर बादल छाए रहने, हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

पूर्वी भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून
बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 10 July 2026: आज मिलेगी सफलता या होगा नुक्सान? पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

 

दिल्ली-NCR में अगले दो दिन बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। सक्रिय मानसून के चलते आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार के लिए हल्की बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शनिवार को भी हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि उस दिन के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

पश्चिमी भारत में मानसून सक्रिय
राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में मानसून की स्थिति अलग-अलग बनी हुई है। पूर्वी राजस्थान, गुजरात और कोंकण-गोवा में भारी बारिश की संभावना है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहेगा, लेकिन पूरे जुलाई महीने में कुल वर्षा सामान्य से कम रहने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बारिश की कमी बनी रह सकती है और तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है।

दक्षिण भारत में तेज बारिश
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मानसून का प्रभाव जारी रहेगा। विशेष रूप से केरल और कर्नाटक में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। चेन्नई सहित कुछ क्षेत्रों में बादल, गरज और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। समुद्री तटीय इलाकों में मछुआरों के लिए सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 10 July 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

मध्य भारत में भी भारी बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय रहेगा। खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें