Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yogini Ekadashi 2026: इन आसान उपायों से पाएं भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जीवन में आएगी खुशहाली

July 10, 2026

Yogini Ekadashi 2026: इन आसान उपायों से पाएं भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जीवन में आएगी खुशहाली

Yogini Ekadashi 2026: आषाढ़ कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई यानि आज रखा जाएगा। बता दें कि सनातन परंपरा में एकादशी तिथि भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत एवं पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को विशेष आध्यात्मिक फल मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ कुछ सरल उपाय किए जाएं तो दांपत्य जीवन, करियर, शिक्षा, धन और पारिवारिक सुख से जुड़ी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की जाती है।

दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए

यदि वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी विश्वास बनाए रखना चाहते हैं, तो योगिनी एकादशी के दिन स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर तुलसी के पौधे को प्रणाम करें और भगवान विष्णु से सुखी दांपत्य जीवन की प्रार्थना करें।

विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए

यदि विवाह में लगातार रुकावटें आ रही हैं, तो भगवान विष्णु के सामने बैठकर “ॐ नमो भगवते नारायणाय” मंत्र का 108 बार जाप करें और पूजा के अंत में सफेद पुष्प अर्पित करें।

ये भी पढ़ें:

आर्थिक मजबूती के लिए

धन संबंधी स्थिति बेहतर बनाने की कामना रखने वाले श्रद्धालु इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। यदि पीले कपड़े उपलब्ध न हों, तो अपने पास पीले रंग का रूमाल या छोटा कपड़ा रखना भी शुभ माना जाता है।

मनोकामना पूर्ति के लिए

भगवान विष्णु की पूजा के दौरान दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर रखें। पूजा समाप्त होने पर भगवान का आशीर्वाद लेकर उस जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता के लिए

यदि बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, तो योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा कर उनकी कृपा की प्रार्थना करें।

नौकरी में पदोन्नति की कामना

जिन लोगों का प्रमोशन लंबे समय से रुका हुआ है, वे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र को पीले वस्त्र पर स्थापित कर पूजा करें। पूजा के समय एकाक्षी नारियल अर्पित करें और बाद में उसे तिजोरी या सुरक्षित स्थान पर रख दें।

करियर में सफलता के लिए

करियर में प्रगति और नई उपलब्धियां पाने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु भगवान विष्णु को माखन और मिश्री का भोग लगाकर “ॐ नमो भगवते नारायणाय” मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए

सरकारी नौकरी या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी भगवान विष्णु को पानी वाला नारियल अर्पित करें। कुछ समय बाद उसे प्रसाद के रूप में परिवार के साथ ग्रहण करना शुभ माना जाता है।

वैवाहिक संबंधों में सुधार के लिए

यदि पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बना हुआ है, तो भगवान विष्णु के मंदिर में शहद का दान करें, घी का दीपक जलाएं और “ॐ नमो भगवते नारायणाय” मंत्र का 11 बार जाप करें।

संतान के उत्तम स्वास्थ्य के लिए

बच्चे के स्वास्थ्य की मंगलकामना के लिए साबुत हल्दी को पानी के साथ घिसकर उसका तिलक बच्चे के माथे और गर्दन के बीच लगाया जा सकता है। इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाता है।

परिवार में सुख-शांति के लिए

पारिवारिक खुशहाली की कामना करने वाले श्रद्धालु भगवान विष्णु को पीले फूलों की माला अर्पित करें और चंदन का तिलक लगाकर पूरे परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें