Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jio का सस्ता धमाका! मात्र 55 रुपये में खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, जानें क्या-क्या मिलेगा फायदा

July 10, 2026

Jio का सस्ता धमाका! मात्र 55 रुपये में खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, जानें क्या-क्या मिलेगा फायदा

टेक डेस्क JioTV Pro Pack: अगर आप अपने मोबाइल पर टीवी चैनल और मनोरंजन से जुड़ा कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो रिलायंस जियो ने आपके लिए एक नया किफायती प्लान पेश किया है। कंपनी ने 55 रुपये का JioTV Pro Pack लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को कम कीमत में कई तरह के टीवी चैनल और प्रीमियम कंटेंट देखने का मौका मिलेगा।

इस पैक के जरिए यूजर्स को म्यूजिक, न्यूज, मूवीज, किड्स और लाइफस्टाइल समेत अलग-अलग कैटेगरी के 1000 से ज्यादा चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा 16 भाषाओं में कंटेंट और 150 से अधिक प्रीमियम टीवी चैनल भी उपलब्ध होंगे।

30 दिन तक मिलेगा फायदा

बता दें कि जियो का यह एंटरटेनमेंट पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि, यह सिर्फ कंटेंट देखने के लिए है, इसलिए इसमें कॉलिंग, इंटरनेट डेटा या SMS जैसे फायदे शामिल नहीं हैं। इस पैक का इस्तेमाल करने के लिए आपके जियो नंबर पर पहले से कोई एक्टिव रिचार्ज प्लान होना जरूरी है। यह पैक JioTV ऐप के जरिए काम करेगा और इसे एक समय में केवल एक डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:

JioTV Pro Pack में मिलेंगे ये चैनल

इस प्लान में यूजर्स को कई लोकप्रिय चैनल्स देखने को मिलेंगे। इसमें सोनी एंटरटेनमेंट, वार्नर ब्रदर्स, डिस्कवरी और जियोस्टार जैसे कंटेंट प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसके अलावा स्टार प्लस, सोनी सब, सन टीवी और कलर्स HD जैसे कई चैनल्स का भी आनंद लिया जा सकता है। हालांकि, इस पैक में सोनी और जियोस्टार के स्पोर्ट्स चैनल्स उपलब्ध नहीं होंगे। रिचार्ज के बाद यूजर्स को JioTV ऐप में अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉगिन करना होगा।

एयरटेल का भी एंटरटेनमेंट प्लान मौजूद

एयरटेल यूजर्स के लिए कंपनी का 838 रुपये वाला प्लान भी एक विकल्प है। इसमें 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अतिरिक्त इस प्लान में Amazon Prime Lite, Airtel Xstream Play के जरिए कई OTT प्लेटफॉर्म्स की सुविधा और Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें