Mahendragarh shines in Karate Mahasangram : महेंद्रगढ़। हांसी में चल रहे कराटे महासंग्राम प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ की गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स सेंटर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 13 रजत और 8 कांस्य पदक जीतकर महेंद्रगढ़ जिले और हरियाणा का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-14, अंडर-16 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार मुकाबले खेले। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की प्रशिक्षकों और दर्शकों ने भी सराहना की। स्वर्ण पदक विजेताओं में यश, विजय लक्ष्मी, हार्दिक राठी, पुष्कल राज, पीयूष और आदर्श शामिल रहे। वहीं दुष्यंत, रवि, युवान, आयुष, लक्की, पूनम, सनी, अर्णव, अंतिम, हार्दिक, चिराग, रोहन और आनंद ने रजत पदक हासिल किए। कांस्य पदक जीतने वालों में आर्यन, मुखिल, जीतार्थ, रुद्र, भाव्य, हर्षिल, तनमय और मयंक शामिल रहे।
मुख्य कोच लोकेश सैनी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके नियमित अभ्यास, अनुशासन और कठिन मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स सेंटर का लक्ष्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। यदि खिलाड़ी इसी लगन और समर्पण के साथ अभ्यास करते रहे तो भविष्य में वे देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कोच लोकेश सैनी ने खिलाड़ियों के अभिभावकों का भी आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास के बिना ऐसी उपलब्धियां संभव नहीं हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अकादमी के खिलाड़ी आने वाले समय में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महेंद्रगढ़ और हरियाणा का गौरव बढ़ाते रहेंगे। प्रतियोगिता में मिली इस शानदार सफलता से गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स सेंटर में खुशी का माहौल है। अकादमी परिवार ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...