Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

विवादित मामले में Singer Ritu Nooran ने कुल्ले वाली सरकार से मांगी माफी, कहा- जाने-अनजाने में

July 13, 2026

विवादित मामले में Singer Ritu Nooran ने कुल्ले वाली सरकार से मांगी माफी, कहा- जाने-अनजाने में

जालंधर: लसूड़ी मोहल्ले में रहने वाला सूफी गायक नूरां सिस्टर्स का परिवार लगातार चर्चाओं में बना रहता है। दरअसल, अब कुल्ले वाली सरकार को लेकर दिए गए बयान को लेकर रितु नूरां सुर्खियों में है। वहीं इस मामले को लेकर आखिरकार रितु नूरां बैकफुट पर आ गई और उसने फगवाड़ा में स्थित कुल्ले वाली सरकार के बाबा (सोमनाथ जी) के दरबार में जाकर उनसे माफी मांग ली है। इस दौरान दरबार में भारी संख्या में संगत और एसएसपी माधवी शर्मा सहित पुलिस फोर्स तैनात रही।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रितु नूरां ने कहा कि जाने-अनजाने में तो शब्द उससे कहे गए वह उसके लिए सभी फकीर फकरों से माफी मांगती है। इस दौरान मंगी खान भी रितु के साथ मौजूद रहे। इस दौरान बाबा सोमनाथ जी ने कहा कि उन्होंने कोई गलत शब्द नहीं कहे थे। वहीं मंगी खान ने कहा कि उनका काम गाने का है और वह गाना जारी रखेंगे।

वहीं बाबा सोमनाथ जी ने रितु नूरां से कहा कि उसके साथ उनका कोई विवाद नहीं था। वहीं रितु नूरां ने कहा कि उनके साथ उनका भी कोई विवाद नहीं है और वह काफी समय से कलाम को लेकर मेहनत कर रहे है। रितु नूरां ने कहा कि उन्हें आपके नाम के बारे में नहीं पता था और उसने यह कहा था कि जो सुनना चाहते है वह सुन सकता है और जो नहीं सुनना चाहता वह जा सकता है और गेट खुला है।

इस दौरान एसएसपी के सामने रितु नूरां और मंगी खान ने कुल्ले वाली सरकार के बाबा सोमनाथ जी से माफी मांगी और विवाद को खत्म करने की अपील की। वहीं बाबा सोमनाथ जी के द्वारा भी दोनों को माफ करके विवाद को खत्म किया गया। बता दें कि मामला उस समय ज्यादा बिगड़ गया जब स्थानीय लोग रितु नूरां और मंगी खान द्वारा की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताने और उनसे माफी की मांग करने अनू सिद्धू संगत सहित उनके घर पहुंची।

इस दौरान अनू ने बताया कि ‘कुल्ले वाली सरकार’ के बाबा जी (सोमनाथ जी) पर रितु नूरां और मंगी खान द्वारा कथित रूप से गलत टिप्पणी की गई। विवादित बयान को लेकर लोगों और श्रद्धालुओं में भारी रोष पाया गया था। माफी ना मांगने को लेकर मामला काफी दिनों से गरमाया हुआ था, लेकिन अब माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया है।

📍 Location: फगवाड़ा (फगवाड़ा)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें