Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हादसे का शिकार, दो की मौत, एक घायल

July 14, 2026

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हादसे का शिकार, दो की मौत, एक घायल

Two policemen on duty died at gurgram : गुरुग्राम। फरुखनगर क्षेत्र में सोमवार देररात एक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। फरुखनगर-खेड़ा खुरमपुर रोड पर पुलिस की ईआरवी गाड़ी और ट्रैक्टर टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दो पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

पानी के टैंकर से भिड़ी पुलिस ईआरवी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रात करीब 12 बजे फरुखनगर से खेड़ा खुरमपुर की तरफ जाने वाले रोड पर हुआ। फरुखनगर थाने की ईआरवी-254 ड्यूटी के दौरान पानी लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर-टैंकर से अचानक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ईआरवी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मृतकों की पहचान ईआरवी इंचार्ज हेड कांस्टेबल अनिल, और एसपीओ छोटेलाल के रूप में हुई है। गाड़ी चला रहे सिपाही धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ट्रैक्टर चालक से पूछताछ जारी

फरुखनगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरुखनगर थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। ट्रैक्टर चालक से भी पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए फरुखनगर-खेड़ा रोड पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Also Read

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें