Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शरारती तत्व कर रहे गदाईपुर नहर का पानी दूषित, पार्षद आशू शर्मा ने कार्रवाई की उठाई मांग

July 14, 2026

शरारती तत्व कर रहे गदाईपुर नहर का पानी दूषित, पार्षद आशू शर्मा ने कार्रवाई की उठाई मांग

पंजाबः जालंधर में कालिया कॉलोनी के पीछे स्थित गदाईपुर नहर में गंदा पानी फेंककर उसे दूषित किए जाने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 1 के पार्षद आशू शर्मा ने इस संबंध में नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्व लगातार नहर में गंदा पानी डाल रहे हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

पार्षद आशू शर्मा ने नगर निगम कमिश्नर और जालंधर के मेयर से मामले की गंभीरता से जांच कराने तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होने से भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नहरों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचें तथा ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।

📍 Location: Jalandhar (Jalandhar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें