Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना पुलिस की ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 70 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

July 14, 2026

लुधियाना पुलिस की ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 70 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस को ड्रग तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मुंडियां चौकी पुलिस ने भामियां इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान एक्टिवा सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 70 ग्राम हेरोइन और 15,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, शक होने पर जब एक्टिवा सवार को रुकने का इशारा किया गया तो उसने गाड़ी भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से ड्रग्स और कैश बरामद हुआ।

मुंडियां चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोती नगर की भगत सिंह कॉलोनी का रहने वाला है। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था। सूत्रों के मुताबिक, बरामद 70 ग्राम हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें