
शिमलाः जिला पुलिस के थाना कोटखाई की टीम ने न्यायालय JMFC जुब्बल द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान जगदीश कुमार, पुत्र स्वर्गीय श्री धर्म दास, निवासी कोटखाई, जिला शिमला (हि.प्र.) के रूप में हुई है।
उक्त वारंटी के विरुद्ध HP State Co-operative Bank बनाम Jagdish Kumar प्रकरण में धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अभियुक्त द्वारा बैंक से लगभग ₹2,00,000 का ऋण लेने के उपरांत निर्धारित किस्तों का भुगतान नहीं किया गया। साथ ही, न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण माननीय न्यायालय ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।
थाना कोटखाई पुलिस ने वारंट की सफलतापूर्वक तामील करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई सुनिश्चित की।
📍 Location: शिमला (शिमला)
मेष: दिन शुभ रहेगा...