Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान, हाथों से उठाया कचरा

July 15, 2026

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान, हाथों से उठाया कचरा

पंजाब: रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान में खुद हिस्सा लिया और लोगों को सफाई का संदेश दिया। दस्ताने पहनकर, वे सीधे रेलवे ट्रैक पर उतरे और पटरियों के बीच पड़ा कचरा अपने हाथों से उठाकर कचरे के थैलों में जमा किया।

सफाई के दौरान उन्होंने पानी की खाली बोतलें, चिप्स के पैकेट, गुटखे के पाउच, आम के छिलके और बच्चों के इस्तेमाल किए गए डायपर भी उठाए। इस मौके पर उन्होंने यात्रियों और आम लोगों से अपील की कि वे रेलवे ट्रैक या सार्वजनिक जगहों पर कचरा न फेंकें और सफाई को अपनी ज़िम्मेदारी समझें।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह कोई दिखावा या पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, बल्कि लोगों को जागरूक करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घरों को साफ रखते हैं, वैसे ही हमें रेलवे स्टेशनों और दूसरी सार्वजनिक जगहों को भी अपना समझकर साफ रखना चाहिए।

उन्होंने यात्रियों से हाथ जोड़कर अपील की कि वे खाने-पीने का कचरा, प्लास्टिक या बच्चों के डायपर खिड़की से ट्रैक पर न फेंकें, बल्कि उन्हें डस्टबिन में डालें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे कचरे से नालियां और सीवेज सिस्टम जाम हो सकते हैं और गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें