Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जवाहर नवोदय विद्यालय भीलोवाल में कक्षा 6 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

July 15, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय भीलोवाल में कक्षा 6 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

अमृतसरः जवाहर नवोदय विद्यालय, भीलोवाल ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि चोगावां, हरशा छीना (चोगावां-2), जंडियाला गुरु, वेरका, अमृतसर-1, अमृतसर-2, अमृतसर-3 तथा अमृतसर-4 शिक्षा ब्लॉकों के पात्र विद्यार्थी इस प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) का आयोजन 28 नवंबर 2026 को होगा।

पात्रता:

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत तथा अमृतसर जिले के मूल निवासी विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए।

प्राचार्य ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन भरें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी एवं प्रॉस्पेक्टस नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कमलजीत सिंह (94633-48720) तथा रमन (98037-22444) से संपर्क किया जा सकता है।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें