Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

समय पर टीकाकरण और स्तनपान से बच्चों का भविष्य होगा सुरक्षित: सिविल सर्जन

July 16, 2026

समय पर टीकाकरण और स्तनपान से बच्चों का भविष्य होगा सुरक्षित: सिविल सर्जन

पंजाब : ममता दिवस के मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीम ने सीएचसी सुधार का दौरा किया और मां व बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने कहा कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण कराना और जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दूध पिलाना बहुत जरूरी है।

उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को सभी जरूरी टीके समय पर लगवाएं और ममता दिवस पर मिलने वाली मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। डॉ. हरप्रीत सिंह ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जो बच्चे टीकाकरण से छूट गए हैं, उनकी पहचान कर जल्द से जल्द उनका टीकाकरण पूरा कराया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें