Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे मंत्री रवनीत बिट्टू

July 16, 2026

PM मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे मंत्री रवनीत बिट्टू

पंजाब डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जालंधर और चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अपने कार्यक्रम के तहत वह सुबह करीब 11:30 बजे पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना के जरिए स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा।

3 अन्य रेलवे स्टेशनों का भी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री श्री मुक्तसर साहिब, मोहाली और श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशनों का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों का भी पुनर्विकास आधुनिक रेलवे मानकों के अनुरूप किया गया है, जिससे प्रदेश के रेल नेटवर्क और यात्री सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

BJP नेतृत्व और रेलवे अधिकारियों की तैयारियां

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जालंधर में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी लगातार जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों का फोकस कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और किसी भी कमी को समय रहते दूर करने पर है। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें