Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

बडैहर में मां ने बेटे के साथ मिल कर पीट-पीट कर की पति की निर्मम हत्या

July 17, 2026

बडैहर में मां ने बेटे के साथ मिल कर पीट-पीट कर की पति की निर्मम हत्या

भोरंज : स्थानीय पुलिस थाना के बडैहर गांव में मां ने बेटे के साथ मिलकर पति रत्न चंद की निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला दर्ज करके मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक रतन चंद (65) और उसकी पत्नी सोमा देवी में बीच आए दिन झगड़े हो रहे थे। गत रात्रि को तीनों के बीच बहसबाजी हुई, जिसमें मृतक रत्न चंद की पत्नी सोमा देवी और बेटे विजय कुमार के साथ झगड़ा हो गया और बाद में मारपीट में बदल गया।

मां और बेटे दोनों ने मिलकर रतन चंद काे हाथों से बड़ी बेरहमी से पीटा है, जिससे रतन चंद के मुंह, कान और नाक से खून निकल गया और मौक पर ही मौत हो गई। रतन चंद का बेटा विजय कुमार बिजली विभाग में टी मेट के पद पर सेवारत है। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान बाप-बेटा नशे में थे। इस घटना की सूचना मृतक रतन चंद के स्वजन टैक्सी चालक अजय कुमार ने जाहू पुलिस चौकी को दी तथा शिकायत दर्ज करवाई है। जिससे पुलिस कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे और सबसे पहले आरोपी बेटे को पकड़ कर गिरफ्तार किया।

यह भी पता चला है कि आरोपी पूछताछ में मृतक रतन चंद के गिरने की बात कह रहा था, लेकिन भोरंज थाना में हुई पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसके बाद रतन चंद की पत्नी सोमा देवी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवारजनों को सौंप दिया है। एएसपी लालमन शर्मा और बिलासपुर जिला की फॉरेंसिक टीम ने भी बडैहर में पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और परिवारजनों के पूछताछ की है। बडैहर पंचायत उप प्रधान विजय डोगरा का कहना है कि यह शर्मसार करने वाली घटना है।

विजय कुमार मृतक रतन चंद का इकलौता बेटा है और एक बेटी है जिसकी शादी हो गई है। रतन चंद टैंपू भी चलाता था। एएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि भोरंज थाना में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे व मां को गिरफ्तार कर लिया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने कहा कि रतन चंद की हत्या में शामिल मां सोमा देवी और बेटे विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में साक्ष्य व ब्यानों से इस हत्या में मां और बेटा दो शामिल पाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें