नई दिल्ली : पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने स्टीवन फ्लेमिंग के चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 18 साल का साथ समाप्त होने को अद्भुत बताया है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि अब सही समय आ गया था कि सीएसके दूसरे रास्ते पर जाए। मंगलवार को फ्रैंचाइजी ने घोषणा की थी कि वे अब आपसी सहमति से फ्लेमिंग के साथ करार समाप्त कर रहे हैं। फिलहाल उनकी जगह लेने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है।
अश्विन ने क्रिकइंफो से कहा, फ्लेमिंग ने वास्तव में वह समझा कि क्या एमएस धोनी को पसंद है और धोनी ने यह समझा कि फ्लेमिंग अच्छे नायक हैं और इसीलिए ये साझेदारी इतनी लंबी चली। मैं कहूंगा कि अब समय आ गया था कि सीएसके आगे देखे। उन्होंने कहा, यदि धोनी वह कोच बनने के इच्छुक हैं तो उनसे बेहतर विकल्प सीएसके के पास कुछ और नहीं है। यदि ऐसा नहीं है तो उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति को खोजना होगा जो स्वतंत्र रूप से काम कर सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...