Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में SIT 24 घंटे के भीतर सौंप सकती है रिपोर्ट

July 17, 2026

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में SIT 24 घंटे के भीतर सौंप सकती है रिपोर्ट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच कर रहा विशेष जांच दल (एसआईटी) अगले 24 घंटों के भीतर अंतिम रिपोर्ट सौंप सकता है। सूत्रों ने वीरवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर मंदिर के प्रशासन और चढ़ावे की गणना प्रणाली में व्यापक बदलाव किए जा सकते हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

जांच पूरी करने के लिए दल को शुरुआत में 15 दिन का समय दिया गया था। हालांकि बाद में 1 जुलाई को इसका कार्यकाल 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। सूत्र ने संकेत दिया कि एसआईटी के कार्यकाल में एक और विस्तार होने की संभावना नहीं है। अंतिम रिपोर्ट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि उसकी सिफारिशों पर मंदिर ट्रस्ट विस्तार से विचार करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें