Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर परिषद कुल्लू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संभाली कुर्सी

July 18, 2026

नगर परिषद कुल्लू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संभाली कुर्सी

मुख्य बिंदू

  • एसडीएम कुल्लू ने दिलाई पद की शपथ
  • दुकानों का किराया बढ़ाने पर होगी चर्चा
  • सभी वार्ड सदस्यों के साथ होगी बैठक

Chairman and Vice Chairman took charge MC Kullu : कुल्लू। नगर परिषद में शनिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। शनिवार को एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर के द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विकास की रूपरेखा होगी तैयार : आशा

ऐसे में अब आशा ठाकुर अध्यक्ष और शालिनी राय भारद्वाज ने उपाध्यक्ष के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। आशा ठाकुर ने कहा कि अब जल्द ही नगर परिषद कुल्लू के 11 वार्डों के सदस्यों के साथ एक बैठक की जाएगी और शहर के विकास के लिए भी नई रूपरेखा तैयार की जाएगी। नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने बताया कि आज उन्होंने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है और शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर भी कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा शहर में धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों को भी अब तेज गति दी जाएगी।

किराया बढ़ाने पर होगी चर्चा : शालिनी

नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज ने बताया कि अब जल्द ही सभी पार्षद शहर के विकास को लेकर बैठक करेंगे। इसके अलावा नगर परिषद कुल्लू की ओर से जो भी दुकान किराए पर दी गई है। उसके किराए को बढ़ाने के लिए भी सब मिलकर चर्चा करेंगे। शालिनी राय ने बताया कि नगर परिषद के द्वारा जो दुकान आवंटित की गई है, उनका किराया काफी कम है ऐसे में नगर परिषद की आय को बढ़ाने के लिए दुकानों का किराया बढ़ाने के लिए भी चर्चा की जाएगी, जिससे कि नगर परिषद कुल्लू खुद आत्मनिर्भर हो सके।

शपथ ग्रहण का काम पूरा : ठाकुर

इस संबंध में एसडीएम निशांत ठाकुर का कहना है कि एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर ने बताया कि चुनावों के बाद सभी पार्षदों को शपथ दिलाई गई थी, लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शपथ बाकी रह गई थी। शनिवार को विधिवत रूप से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शपथ दिलाई गई है और आप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने नगर परिषद कुल्लू का कार्य भार संभाल लिया है।  

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें