Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे बने सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी, रचा इतिहास

July 19, 2026

FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे बने सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी, रचा इतिहास

Kylian Mbappe: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराते हुए ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। भले ही फ्रांस को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल करने के साथ ही इतिहास रच दिया।

किलियन एम्बाप्पे अब फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एम्बाप्पे दो गोल करने के साथ ही विश्व कप में अब 22 गोल कर चुके हैं। उन्होंने इस मामले में लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया है। मेसी ने विश्व कप में 21 गोल किए हैं।

ये भी पढ़ें- मॉस्को में यूक्रेनी ड्रोन ने मचाई तबाही, 1 की मौत, 61 घायल

गोल्डन बूट की रेस में निकले आगे
एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ‘गोल्डन बूट’ की रेस में भी मेसी को पीछे छोड़ दिया है। एम्बाप्पे ने इस टूर्नामेंट में कुल 10 गोल किए हैं। मेसी इस लिस्ट में 8 गोल के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। हालांकि, मेसी अभी स्पेन के खिलाफ फाइनल मैच में खेलने उतरेंगे और उनके पास एम्बाप्पे से आगे निकलने का सुनहरा मौका होगा।

फ्रांस के डिफेंस पर हावी नजर आया इंग्लैंड
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में इंग्लैंड शुरुआत से ही फ्रांस के डिफेंस पर हावी नजर आया। टीम की ओर से मैच के तीसरे ही मिनट में डेक्लान राइस ने पहला गोल दागा। इसके बाद मैच के 18वें मिनट में एजरी कोन्सा ने इंग्लैंड की बढ़त को 2-0 कर दिया। मुकाबले के 37वें और 43वें मिनट में बुकायो साकार ने दो गोल दागते हुए इंग्लैंड को 3-0 से आगे कर दिया।

ये भी पढ़ें- पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु के अनुसार बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां

 

एम्बाप्पे ने मैच में कराई वापसी
हालांकि, दूसरे हाफ में एम्बाप्पे ने फ्रांस की वापसी कराई। उन्होंने 48वें और 68वें मिनट में टीम की ओर से दो गोल दागे, जबकि 58वें मिनट में बारकोला ने भी एक गोल किया। एक समय पर लग रहा था कि फ्रांस इंग्लैंड के स्कोर की बराबरी कर लेगा, लेकिन 87वें मिनट में पेनल्टी पर बुकायो साका ने एक और गोल करते हुए इंग्लैंड को 5-3 से आगे कर दिया। इंजरी टाइम में फ्रांस की ओर से उस्मान डेम्बेल ने एक और गोल किया, लेकिन इसके जवाब में जूड बेलिंगहम ने विजयी गोल करते हुए इंग्लैंड को 6-4 से जीत दिला दी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें