Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार ने जनता से किए सभी वादे पूरे किए हैं: विधायक डॉ.अजय गुप्ता

July 19, 2026

पंजाब सरकार ने जनता से किए सभी वादे पूरे किए हैं: विधायक डॉ.अजय गुप्ता

पंजाब डेस्क: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने बंगला बस्ती में आयोजित “लोक मिलनी” कार्यक्रम में लोगों से संवाद किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पार्षद कोमल शाह, ताहिर शाह और बाबा सलीम द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता से किए गए अपने सभी प्रमुख वादों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले राज्य के परिवारों को हर दो महीने में 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना लागू की गई, जिससे लगभग 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य हो गए।

स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण योजनाओं का उल्लेख

डॉ. गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए हैं और सरकारी स्कूलों में व्यापक सुधार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेशवासियों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे हजारों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने केवल चुनावी वादे ही पूरे नहीं किए, बल्कि कई ऐतिहासिक फैसले भी लिए हैं। उन्होंने बताया कि “मां-धीयां सत्कार योजना” के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिससे महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

2027 में फिर सरकार बनाने का दावा

डॉ. अजय गुप्ता ने विश्वास जताया कि जनता के समर्थन और सरकार के विकास कार्यों के आधार पर आम आदमी पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

50 से अधिक परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक परिवारों ने पारंपरिक राजनीतिक दलों का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर लगातार खरा उतरती रहेगी।

लोगों की समस्याएं भी सुनीं

लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की सभी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें