Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर्षवीर सेखों का ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय साइक्लिंग टीम में चयन

July 19, 2026

हर्षवीर सेखों का ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय साइक्लिंग टीम में चयन

पटियाला : पंजाब की धरती के होनहार खिलाडि़यों ने हमेशा खेल के मैदानों में देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पंजाब के अग्रणी ट्रैक साइक्लिस्ट हर्षवीर सिंह सेखों ने एक बड़ी अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम की है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 30 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय साइक्लिंग टीम में हुआ है।

इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि हर्षवीर सिंह सेखों वर्ष 2019 में भारतीय राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग टीम का हिस्सा बने थे। वह भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले ट्रैक साइक्लिस्ट बनने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। इससे पहले वह वर्ष 2023 के एशियाई खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक अपने नाम कर चुके हैं। काहलों ने इस उपलब्धि का श्रेय साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के अध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह ढालीवाल के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच को भी दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें