Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में राजकीय रसद केंद्रों के विकास में स्पष्ट प्रगति

July 20, 2026

चीन में राजकीय रसद केंद्रों के विकास में स्पष्ट प्रगति

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी रसद और खरीद संयुक्त संघ ने हाल ही में राजकीय रसद केंद्रों के सृजनात्मक विकास की रिपोर्ट (2026) जारी की। आंकड़ों के अनुसार अब तक चीन में 181 राजकीय रसद केंद्र स्थापित हुए हैं।

वर्ष 2025 में राजकीय रसद केंद्रों में मालों की ढुलाई मात्रा साल दर साल 5.5 प्रतिशत बढ़ी, जिसकी वृद्धि दर देश भर के माल परिवहन के औसत स्तर से 2.3 प्रतिशत से अधिक थी।

लगभग 80 प्रतिशत राजकीय रसद केंद्रों के पास रेलवे स्टेशन या विशेष लाइन उपलब्ध है। 90 प्रतिशत से अधिक केंद्रों में स्मार्ट संस्थापन का व्यापक प्रयोग किया जाता है, जैसे मानव रहित गेट, बुद्धिमान प्रेषण,स्वचालित संचालन आदि।

इसके अलावा 70 प्रतशित से अधिक रसद केंद्र नवीन ऊर्जा गाड़ियों से लैस हैं और आधे से अधिक रसद केंद्रों में हरित बिजली, हरित रसद और कम कार्बन वाले संचालन का प्रयोग किया जाता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें