Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar Accident: अज्ञात वाहन ने पुलिसकर्मी की बाइक को मारी टक्कर, जवान की मौके पर हुई मौत

July 21, 2026

Jalandhar Accident: अज्ञात वाहन ने पुलिसकर्मी की बाइक को मारी टक्कर, जवान की मौके पर हुई मौत

पंजाब: जालंधर के सुच्ची पिंड के पास देर रात सड़क हादसे में पंजाब आर्ड पुलिस (पीएपी) की 27वीं बटालियन में तैनात जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) और थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मिली जानकारी के मुताबिक जवान राज कुमार बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सुच्ची पिंड के निकट एक वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव सड़क पर पड़ा देख लोगों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, तकि पता चल सके कि किस वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हुई है।

हादसे को लेकर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें