Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हैबोवाल में मेयर इंद्रजीत कौर का औचक दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

July 21, 2026

हैबोवाल में मेयर इंद्रजीत कौर का औचक दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब डेस्क: ‘मिशन क्लीन पंजाब’ अभियान के तहत मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने हैबोवाल इलाके का औचक दौरा कर शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। यह उनका लगातार दूसरे दिन क्षेत्र में किया गया दौरा था, जिसमें उन्होंने मौके पर जाकर सफाई कार्यों की स्थिति को देखा।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची और नगर निगम अधिकारियों को क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी दिया जोर

दौरे के दौरान मेयर इंद्रजीत कौर ने इलाके में पौधारोपण भी किया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुले में कूड़ा न फेंकें और शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करें।

मानसून हेल्पलाइन पर दर्ज कराएं सफाई संबंधी शिकायतें

मेयर ने नागरिकों से अपील की कि मानसून के दौरान सफाई से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 90867-91867 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें