Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar: गुरु नानकपुरा ROB के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, मार्केट की बंद

July 21, 2026

Jalandhar: गुरु नानकपुरा ROB के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, मार्केट की बंद

जालंधर: गुरुनानक पुरा में बनने वाले ROB के विरोध में आज लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में लोगों द्वारा संपूर्ण मार्किट को बंद कर दिया गया। व्यक्ति ने कहा कि 75 रेलवे स्टेशनों के नव निर्माण करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में 125 करोड़ की लागत से जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का भी उद्धाघटन हाल ही में किया गया।

उन्होंने कहा कि इस उद्धाघटन से एक सप्ताह पहले रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा गढ़े के ओवरब्रिज और गुरुनानकपुरा ओवरब्रिज का उद्धाघटन किया गया। इस दौरान बिट्टू से ओवरब्रिज की जगह अंडरब्रिज बनाए जाने की अपील भी की गई। उन्होंने कहा कि नंगलशामा रोड पर बने पुल से 300 से ज्यादा दुकानदारों के कामकाज ठप हो गया और काफी घरों के निकासी के रास्ते बंद हो गए। ऐसे में आधा किलोमीटर पीछे गुरुनानक पुरा फाटक पर अब ओवरब्रिज बनने से उनकी मार्किट ठप हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह कई सालों से दुकानें चलाकर कामकाज कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह ओवरब्रिज की जगह अंडरब्रिज में तबदील किया जाए ताकि लोगों के रोजगार ना छीने जाए। ऐसे में भाजपा नेता रविद्र धीर द्वारा रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर अपील भी की है। अनिता अरोड़ा ने कहा कि आरओबी बनने से दुकानदारों को काफी नुकसान हो सकता है।

उन्होंने कहा कि आरओबी की जगह अंडरब्रिज बनाया जाए, जिससे दुकानदारों के कामकाज को भी कोई नुकसान ना हो। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जा सकता है कि ओवरब्रिज के नीचे नशेड़ियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। जिससे आसपास के लोगों में स्नेचिंग का खतरा बना रहता है। ऐसे में उन्होंने ओवरब्रिज की जगह अंडरब्रिज बनाने की मांग की है।

इसी के साथ बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि इलाके में ओवरब्रिज बनने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ब्रिज बनता है तो नगर निगम 3 साल तक दुकानदारों और घरों से प्रॉपर्टी टैक्स, पानी बिल सहित अन्य टैक्स ना लें। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल और कॉलेज जाने में परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि इलाके में आराम से अंडरब्रिज बन सकता है। लेकिन ओवरब्रिज से दुकानदारों का कामकाज ठप हो जाएगा और उन्हें करोड़ों का नुकसान हो जाएगा। ऐसे में इलाका निवासियों के पास सुसाइड के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें