Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

FIH हॉकी पुरुष विश्व कप में Harmanpreet Singh संभालेंगे भारत की कमान

July 22, 2026

FIH हॉकी पुरुष विश्व कप में Harmanpreet Singh संभालेंगे भारत की कमान

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया ने बैल्जियम और नीदरलैंड में 15 से 30 अगस्त तक होने वाले एफआईएच वर्ल्ड कप के लिए 20 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की। इस टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह करेंगे। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और शानदार युवा प्रतिभाओं का मेल है।

गोलकीपिंग विभाग में मोहित एचएस और सूरज करकेरा शामिल हैं, डिफैंस यूनिट में जरमनप्रीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और यशदीप सिवाच शामिल हैं।

मिडफील्ड की कमान मनप्रीत, हार्दिक सिंह और विवेक सागर प्रसाद की तिकड़ी संभालेगी। नीलाकांता शर्मा और राजिंदर सिंह व आदित्य अर्जुन लालागे भी इसमें शामिल होंगे। अटैक की जिम्मेदारी मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा के कंधों पर होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें