Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस थानों में सीसीटीवी मामला सही दिशा में आगे बढ़ रहा है : सुप्रीम कोर्ट

July 23, 2026

पुलिस थानों में सीसीटीवी मामला सही दिशा में आगे बढ़ रहा है : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि देशभर के पुलिस थानों में सीसीटीवी लगाने से जुड़ा मामला सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें काफी प्रगति हुई है।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की न्याय मित्र के रूप में सहायता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ को बताया कि इस दिशा में काफी प्रगति हुई है।

पीठ ने कहा, यह संतोष की बात है कि इस मामले में चीजें बहुत बेहतर तरीके से आगे बढ़ रही हैं और इसके लिए हमें दवे को उनके प्रयासों के लिए श्रेय देना चाहिए। इसने कहा कि पिछले कुछ महीनों में चीजें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें