Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

CJP का बड़ा ऐलान, कल पूरे देश में होगा विरोध-प्रदर्शन; युवाओं से बड़ी संख्या में जुड़ने की अपील

July 23, 2026

CJP का बड़ा ऐलान, कल पूरे देश में होगा विरोध-प्रदर्शन; युवाओं से बड़ी संख्या में जुड़ने की अपील

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई को देशभर में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी ने छात्रों, युवाओं और आम लोगों से इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

पंफलेट के जरिए साझा की जानकारी 

CJP का कहना है कि यह देशव्यापी प्रदर्शन पेपर लीक मामले, छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और उनकी मांगों के समर्थन में आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे छात्र लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। इस प्रदर्शन की जानकारी CJP ने एक डिजिटल पोस्टर (पंफलेट) के जरिए साझा की है, जिसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

पोस्टर में लोगों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करें और छात्रों के साथ अपनी एकजुटता दिखाएं। संगठन ने देश के हर जिले में एक दिन के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की है। CJP के अनुसार, यह आंदोलन उन लोगों के समर्थन में भी होगा, जिन्होंने हाल के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई का सामना किया है। पोस्टर पर “Every District. One Day. One Demand.” का संदेश भी दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेने को कहा

पार्टी ने छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों से स्थानीय प्रशासन से आवश्यक अनुमति लेने और प्रदर्शन की सभी जरूरी तैयारियां करने को कहा है। साथ ही, प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़ने और आंदोलन से जुड़े लोगों के प्रति समर्थन जताने की भी अपील की गई है।

CJP ने बताया कि प्रदर्शन से जुड़ी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), प्रचार सामग्री और ज्ञापन का प्रारूप उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। पोस्टर के अंत में “इंकलाब जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ देशभर के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें