Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

मान के अहंकार की वड़िंग ने की निंदा, कहा- पुलिस ने तोड़े झाड़ू पकड़ने वाले हाथ

July 24, 2026

मान के अहंकार की वड़िंग ने की निंदा, कहा- पुलिस ने तोड़े झाड़ू पकड़ने वाले हाथ

The police broke the broom holding hands – Wading : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अहंकार और बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित अत्याचारों पर उनकी चुप्पी की कड़ी निंदा की है।

सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, हाईकोर्ट जाएंगे वड़िंग

वड़िंग ने मान से सवाल किया कि वह उन्हीं सफाई कर्मचारियों के प्रति इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं, जिनके हाथों में उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू था। उन्होंने कहा कि क्या आपको शर्म नहीं आती कि आपकी पुलिस ने उन्हीं हाथों और सिरों पर वार किया, जो झाड़ू पकड़े हुए थे? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की कि वे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित अत्याचारों और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि मान सरकार की पुलिस ने न केवल सफाई कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा किया है, बल्कि छात्रों, बिजली कर्मचारियों, किसानों और मनरेगा श्रमिकों सहित समाज के हर वर्ग के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया है।

दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

इस संबंध में, वड़िंग ने मुख्यमंत्री से सफाई कर्मचारियों से माफी मांगने तथा उनके साथ कथित बर्बरता करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बरनाला की घटना पर पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को एससी आयोग की सुरक्षा और ध्यान की सबसे अधिक आवश्यकता थी, तो वे सफाई कर्मचारी थे, लेकिन इसके बावजूद आयोग के अध्यक्ष मौन बने रहे। वड़िंग ने गढ़ी को चुनौती देते हुए, कहा कि यदि उनमें हिम्मत है और सफाई कर्मचारियों के हितों के प्रति वास्तव में चिंता है, तो वे शक्ति के दुरुपयोग करते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ कथित बर्बरता और अमानवीय व्यवहार करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें