Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का विशेष सर्च ऑपरेशन

July 25, 2026

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का विशेष सर्च ऑपरेशन

जालंधर : रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने विशेष पैसेंजर अवेयरनैस एंड सर्च ऑपरेशन (पासो) चलाया। यह अभियान स्पैशल डीजीपी रेलवे पंजाब, पटियाला तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर थाना जीआरपी जालंधर द्वारा आरपीएफ, डॉग स्क्वायड और एंटी-सर्बोटाज टीम के सहयोग से चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, रेलवे यार्ड, सभी प्लेटफार्मों तथा स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों की सघन चैकिंग की गई। इस दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई और उनकी तलाशी ली गई।

साथ ही पीएआईएस एप्प के माध्यम से उनकी फोटो अपलोड कर उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड चैक किया गया, लेकिन किसी भी व्यक्ति का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला। चैकिंग का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस सामान और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए रेलवे यात्रियों तथा उनके जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इसके अलावा स्टेशन के पब्लिक एड्रैस सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया गया। उन्हें अपने सामान की स्वयं निगरानी रखने, किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की कोई वस्तु स्वीकार न करने तथा स्टेशन पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान दिखाई देने पर तुरंत जीआरपी या रेलवे अधिकारियों को सूचना देने की अपील की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें