Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में आज से खुलेंगे 100 नए क्लीनिक

July 25, 2026

पंजाब में आज से खुलेंगे 100 नए क्लीनिक

100 new clinics to open in Punjab from today : जालंधर। पंजाब सरकार आज से राज्य के लोगों को 100 नए आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेताओं की ओर से इन नए क्लीनिकों का उद्घाटन हो रहा है। इनमें 73 शहरी और 27 ग्रामीण क्षेत्र में शामिल हैं।

25-25 लाख से बने 3 नए क्लीनिक

इस नए क्लिनिक खुलने से लोगों काफी सुविधा मिलेगी। आप की ओर से शहर में 25-25 लाख की लागत से 3 नए क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। इसमें से बूटा मंडी में एक नया क्लिनिक खोला गया, वहीं बुड्डा मल ग्राउंड के पास नया क्लीनिक और लैदर कॉप्लैक्स के पास नया आम आदमी क्लीनिक खोल गया। इसी के साथ आज नए खुले 100 क्लीनिकों के साथ राज्य में कुल आम आदमी क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 1,090 हो गई। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि मान सरकार ने पंजाब के लोगों से किए सभी वादों को पूरा किया है।

3 नए क्लीनिक वेस्ट हलके को मिले

उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा आज राज्य भर में 100 नए क्लिनिक खोले जा रहे है, जिसमें से 3 वेस्ट हलके में नए क्लिनिक खोले गए है। इसी के साथ एक हजार से अधिक नए क्लिनिक राज्यभर में खोले गए। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में 107 आवश्यक दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट पूर्ण रूप से निशुल्क होंगे। इस योजना के तहत अब तक पंजाब के लोगों को भारी फायदा मिल चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में खुले नए क्लिनिक से 5.90 करोड़ से अधिक ओपीडी मरीजों को इसका लाभ मिला है। वहीं, 3.43 करोड़ से ज्यादा मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें