
Cabinet minister targets BJP-Congress : लुधियाना। कैबिनेट मंत्री तरनप्रीत सिंह ने रवनीत सिंह बिट्टू पर कमेंट करते हुए कहा कि BJP ने बिट्टू को साइडलाइन लगा दिया है। शेरो शायरी में कहा कभी ये फूल तो कभी वो फूल दोस्त पर तितलियों जैसे होते हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस में चल रही खींचतान पर कहा कि कांग्रेस के पास पंजाब को देने के लिए क्या है। पेपर लीक मामले में भी BJP पर सीधा निशाना। लुधियाना के गुरु नानक भवन में एक प्राइवेट कॉलेज में प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे मंत्री तरनप्रीत सिंह ने कहा कि बिट्टू को अब कहीं जगह नहीं मिल रही। इसके अलावा उन्होंने NEET पेपर लीक मामले में युवाओं द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ किए जा रहे विरोध का समर्थन किया और कहा कि ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं।
इसके अलावा उन्होंने पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह के बारे में कहा कि पंजाब के लोग इस पार्टी को पसंद नहीं करते, जिसका असली चेहरा सतलुज फिल्म के जरिए लोगों के सामने आ चुका है। जबकि पंजाब सरकार की मानसून सीजन की तैयारियां पूरी हैं। इसके अलावा उन्होंने रवनीत बिट्टू पर भी कमेंट किया और कहा कि बिट्टू को BJP ने साइडलाइन कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह जहां से भी चुनाव लड़ें, लोग उनसे मुंह नहीं मोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ ब्लैक कमांडो के साथ ही घूम सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...