Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

माता-पिता को खोने का दर्द बयां कर भावुक हुए अभिनेता सोनू सूद, फैंस से की खास अपील

July 25, 2026

माता-पिता को खोने का दर्द बयां कर भावुक हुए अभिनेता सोनू सूद, फैंस से की खास अपील

मुंबई : अभिनेता सोनू सूद अपनी दरियादिली और परोपरकार के लिए लाखों दिलों पर राज करते हैं। शनिवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से माता-पिता को याद करते हुए खास पोस्ट शेयर किया। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर माता-पिता की याद में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कहते हैं, मैं उन लोगों में से हूं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था। आज मैं आपसे जो कहने जा रहा हूं, वह किसी किताब की लाइन नहीं है, बल्कि जिंदगी के सबसे कठिन समय के अनुभवों से निकली है।

एक दिन जब आपके माता-पिता दुनिया से छोड़कर चले जाते हैं, तब आपके भले उनका नंबर होगा, लेकिन कॉल उठाने वाले कोई नहीं होंगे। हो सकता है उस समय आपके पास बहुत पैसा हो। आप उनके लिए बहुत कुछ खरीदना चाहेंगे, लेकिन आप कुछ नहीं कर पाएंगे, क्योंकि आपके माता-पिता आपके साथ नहीं होंगे। सोनू ने कहा, जब माता-पिता नहीं होंगे, तब आप उनके पुराने मैसेज पढ़ेंगे, घंटों तस्वीरें देखते रहेंगे और सोचेंगे कि काश मैं उन्हें एक बार गले लगा पाता, लेकिन तब वे आपके पास नहीं होंगे।

उस दिन आपको अहसास होगा कि दुनिया की हर चीज वापस पाई जा सकती है, लेकिन माता-पिता के साथ बिताया हुआ समय कभी वापस नहीं आता। उन्होंने माता-पिता की वैल्यू समझाते हुए कहा, इसलिए आज का समय बहुत कीमती है। अगर आपके माता-पिता आपके साथ हैं तो अभी जाकर उन्हें बताइए कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। उन्हें गले लगाइए और बताइए कि वे आपके लिए कितने खास हैं, क्योंकि आज वे आपके साथ हैं, लेकिन कल का कोई भरोसा नहीं।

https://www.instagram.com/reel/DbMzBGSo9Oo/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें