Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weekly Horoscope: जुलाई का आखिरी हफ्ता इन राशियों के लिए रहेगा खास, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

July 26, 2026

Weekly Horoscope: जुलाई का आखिरी हफ्ता इन राशियों के लिए रहेगा खास, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope : जुलाई का आखिरी सप्ताह और अगस्त की शुरुआत कई राशियों के लिए नए मौके और बदलाव लेकर आ सकती है। इस समय ग्रहों की स्थिति का असर नौकरी, पैसे, परिवार, सेहत और रिश्तों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं 27 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष

यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें।

वृषभ

इस सप्ताह की शुरुआत में परिवार से जुड़ी कुछ परेशानियां आ सकती हैं। बात करते समय सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें। सप्ताह के आखिर में हालात बेहतर होंगे और मन को शांति मिलेगी।

मिथुन

इस सप्ताह आपको काम के क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पैसों से जुड़े मामलों में सुधार होने की उम्मीद है। आपकी पुरानी योजनाओं का अच्छा परिणाम मिलना शुरू हो सकता है।

कर्क

इस सप्ताह भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। सप्ताह के अंत में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह

इस सप्ताह आपका सम्मान और पहचान बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। पैसे कमाने के नए रास्तों के बारे में सोचने के लिए समय अच्छा रहेगा।

कन्या

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप बेहतर फैसले ले पाएंगे। नौकरी और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। नए लोगों से मुलाकात आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

तुला

इस सप्ताह आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार करने वालों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप पूरे उत्साह के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक

इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार हो सकता है और तनाव कम होगा। अगर किसी से पैसा वापस मिलने की उम्मीद है तो अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु
इस सप्ताह किस्मत आपका साथ दे सकती है और पुराने काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है।

मकर

इस सप्ताह काम के क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ सकता है। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप नया काम या व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा हो सकता है।

कुंभ

इस सप्ताह अपनी सेहत का ध्यान रखें। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

मीन

इस सप्ताह शादी के योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें