Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीट पेपर लीक मामले पर कुल्लू में कांग्रेस का कैंडल मार्च, गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 26, 2026

नीट पेपर लीक मामले पर कुल्लू में कांग्रेस का कैंडल मार्च, गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

कुल्लू: देश में नीट पेपर घोटाले मामले को लेकर कुल्लू में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से ढालपुर चौक तक कैंडल मार्च निकाला। वहीं, नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री के भी इस्तीफे की मांग की जा रही है।

जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बताया कि नीट परीक्षा लीक मामले में देश भर में युवाओं द्वारा बीते कई दिनों से अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि अब इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है. लेकिन छात्रों के भविष्य से हुई इस खिलवाड़ के लिए केंद्र सरकार के गृह मंत्री की भी जवाबदेही बनती है।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी के द्वारा अब इस पूरे मामले में केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की भी मांग को जा रही है। साथ ही पेपर लीक जैसे मामलों से निपटने के लिए सख्त कानून बनाने की भी जरूरत है. ऐसे में उन्होंने मांग उठाई है कि देश में छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए फिर पेपर लीक जैसे मामले न हो इसके लिए सख्त से सख्त कानून बनने की जरूरत है।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें