Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सफाई कर्मचारियों को चार साल बाद मिला वेतन

July 26, 2026

सफाई कर्मचारियों को चार साल बाद मिला वेतन

Sanitation workers received their salaries : चंडीगढ़। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल के प्रयासों से डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन से जुड़े 114 सफाई कर्मचारियों को आखिर चार साल बाद वेतन मिल गया है जिसकी खुशी में सेक्टर-25 स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर परिसर में शनिवार को एक भावुक और ऐतिहासिक माहौल देखने को मिला।

कर्मचारियों ने दीप जलाकर जताया आभार

जब डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन से जुड़े 114 सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों ने लंबित वेतन मिलने की खुशी में 551 दीप जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरदीप गिल का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे संघर्ष और लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार उन्हें न्याय मिला है, जिससे उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। महिला अध्यक्ष सोनिया आटवाल ने बताया कि इन 114 सफाई कर्मचारियों का वेतन वर्ष 2022 से लंबित था। इस दौरान नगर निगम की ओर से नागरिकों से गार्बेज टैक्स तो लगातार वसूला जा रहा था, लेकिन डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन का कार्य करने वाले कर्मचारियों को नियमित वेतन नहीं मिल रहा था। आर्थिक तंगी के बावजूद कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन जारी रखा और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की पहल रंग लाई

इस गंभीर मामले को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने 24 जून 2026 तथा 1 जुलाई 2026 को संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कर कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी पहल की। इसमें चंडीगढ़ के प्रशासक एवं राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। बैठकों में कर्मचारियों के लंबित वेतन का मुद्दा मजबूती से रखा गया और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। लगातार प्रयासों और प्रशासनिक स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद अंततः कर्मचारियों को उनका लंबित वेतन जारी कर दिया गया। वेतन मिलने के बाद कर्मचारियों और उनके परिवारों ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यदि गिल इस मामले को गंभीरता से नहीं उठाते और लगातार अधिकारियों के साथ बैठकों के माध्यम से प्रयास नहीं करते, तो शायद उन्हें इतनी जल्दी न्याय नहीं मिल पाता।

दीप जलाकर पीएम मोदी का जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए इसी प्रकार संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाता रहेगा। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि वे अब पहले से अधिक उत्साह और समर्पण के साथ स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर डोर टू डोर महिला प्रदेश अध्यक्ष सोनिया अमित अटवाल, प्रधान शमशेर सिंह लोटिया, वार्ड नंबर 16 के मंडल अध्यक्ष महेंद्र राणा, ऐसी मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी रोहित गवरी, जी.एम.ओ.एच के प्रधान राकेश पुहाल, महिला विंग की प्रधान सीमा, राजवीर बिरला, सुदेश बिरला, दीपक, महेंद्र, कविता राखी, पूजा, अमित अटवाल, बालवीर अटवाल, भीम सिंह अटवाल, अमन वअन्य डोर टू डोर कलेक्टर सभी शामिल हुए। फोटो कैप्शन – चंडीगढ़ वाल्मीकि मंदिर में दीपमाला कर पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए सफाई कर्मचारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें