Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 अगस्त से LPG सिलेंडर के नए रेट होंगे जारी, जानें सस्ता होगा या महंगा?

July 27, 2026

1 अगस्त से LPG सिलेंडर के नए रेट होंगे जारी, जानें सस्ता होगा या महंगा?

LPG Rate: देशभर के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त से एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बदला होने जा रहा है। हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल विपणन कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में अगस्त की शुरुआत के साथ एक बार फिर नए रेट जारी किए जा सकते हैं।

LPG Rate
LPG Rate

क्या सस्ता होगा या बढ़ेगा दाम?

फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि एलपीजी सिलेंडर महंगा होगा या सस्ता। कीमतों का निर्धारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और एलपीजी बाजार, आयात लागत, डॉलर-रुपया विनिमय दर और अन्य आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाता है। इसलिए अंतिम फैसला 1 अगस्त को जारी होने वाले नए रेट के बाद ही स्पष्ट होगा।

पिछले महीनों में बढ़े थे घरेलू गैस के दाम

बीते कुछ महीनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कई बार बदलाव देखने को मिला। मार्च और जून के दौरान कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू बजट भी प्रभावित हुआ था।

वैश्विक परिस्थितियों का भी पड़ता है असर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों का असर भारत में गैस और ईंधन की कीमतों पर भी पड़ सकता है। यदि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है, तो उसका प्रभाव घरेलू एलपीजी दरों में भी देखने को मिल सकता है।

सरकार और तेल कंपनियों की रहेगी नजर

सरकार और तेल कंपनियां लगातार बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि उपभोक्ताओं को आवश्यक ईंधन की उपलब्धता में किसी तरह की परेशानी न हो। जरूरत पड़ने पर आपूर्ति, वितरण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें…

1 अगस्त के अपडेट का इंतजार

एलपीजी सिलेंडर के नए दाम 1 अगस्त की सुबह जारी किए जाने की संभावना है। इसके बाद ही यह साफ होगा कि घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में राहत मिलेगी या उपभोक्ताओं को अधिक भुगतान करना पड़ेगा। तब तक मौजूदा दरें ही लागू रहेंगी। हालांकि अभी तक कंपनियों या सरकार की ओर से किसी बढ़ोतरी या कटौती की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें