Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की माता रविंदर कौर का लुधियाना में हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई विदाई

July 28, 2026

पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की माता रविंदर कौर का लुधियाना में हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई विदाई

Punjabi singer Jassi Gill : पंजाबी सिंगर और अभिनेता जस्सी गिल के परिवार के लिए दुख की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि उनकी माता सरदारनी रविंदर कौर का कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। वह पिछले करीब 6 महीनों से बीमार थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 27 जुलाई 2026 को उन्होंने आखिरी सांस ली।

परिवार ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई। जस्सी गिल के फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए परिवार के प्रति दुख और संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं।

गांव जंडाली में हुआ अंतिम संस्कार

जस्सी गिल की माता रविंदर कौर का अंतिम संस्कार आज सुबह 10:30 बजे उनके पैतृक गांव जंडाली, पायल (लुधियाना) में किया गया। जिस दौरान उनके परिवार के सभी रिश्तेदार और करीबी अंतिम विदाई में शामिल हुए।

कलाकारों और फैंस ने जताया दुख

जस्सी गिल की मां के निधन की खबर के बाद कई कलाकारों और फैंस ने उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है। सभी लोग इस मुश्किल समय में जस्सी गिल और उनके परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना कर रहे हैं।

सादगी के लिए जाने जाते हैं जस्सी गिल

जस्सी गिल पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक हैं। उनके गाने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी पसंद किए जाते हैं। बड़ी पहचान बनाने के बाद भी जस्सी गिल अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उनकी गायक बब्बल राय के साथ दोस्ती भी काफी मशहूर है। मां के निधन से जस्सी गिल और उनका परिवार गहरे दुख में है। उनके चाहने वाले इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें