Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: अमृतसर से 60वीं बस रवाना, विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

July 28, 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: अमृतसर से 60वीं बस रवाना, विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

अमृतसर: पंजाब सरकार की ओर से 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी वर्गों और धर्मों के लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज 60वीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना हुई। भारी बारिश के बीच विधानसभा हलका सेंटर से विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जानकारी के अनुसार यह बस 50 श्रद्धालुओं को लेकर श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी। वहां श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पहले से ही होटल में व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करेंगे। इसके बाद उन्हें माता नैना देवी के दर्शन करवाए जाएंगे। तीसरे दिन श्रद्धालु कीरतपुर साहिब के दर्शन करने के बाद बस के माध्यम से वापस अमृतसर पहुंचेंगे।

विधानसभा हलका सेंटर से 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को पंजाब सरकार अपने खर्चे पर धार्मिक स्थलों की यात्रा करवा रही है। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। कई श्रद्धालु ऐसे थे, जो पहली बार इस तीर्थ यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं।

पंजाब सरकार ने यह पहल उन लोगों के लिए शुरू की है, जो आर्थिक स्थिति या किसी अन्य मजबूरी के कारण इन धार्मिक स्थलों के दर्शन नहीं कर पाते थे। यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इन पवित्र स्थलों के दर्शन कर पाएंगे। इस योजना के माध्यम से उनका यह सपना पूरा हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें