Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरु रविदास जी ने समरस, समान और भेदभाव-मुक्त समाज का दिया संदेश: संजीव कटवाल

July 28, 2026

गुरु रविदास जी ने समरस, समान और भेदभाव-मुक्त समाज का दिया संदेश: संजीव कटवाल

शिमलाः भारतीय जनता पार्टी के समरस संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बद्दी में जिला बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रतन पाल, जिला प्रभारी राजपाल तथा सह प्रभारी संदीपनी भारद्वाज सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव कटवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने ऐसे समाज की कल्पना की, जहां किसी व्यक्ति का मूल्य उसकी जाति, वर्ग या जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म, चरित्र और भक्ति से तय हो। उन्होंने जीवनभर ऊंच-नीच, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव का विरोध किया तथा प्रेम, सेवा, सत्य और समानता का संदेश दिया।

संजीव कटवाल ने गुरु रविदास जी के प्रसिद्ध “बेगमपुरा” के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु जी ने एक ऐसे आदर्श समाज की परिकल्पना की थी, जहां किसी प्रकार का दुख, भेदभाव, अन्याय, कर या भय न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और समान अधिकारों के साथ जीवन व्यतीत कर सके। उनका यह संदेश आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी गुरु रविदास जी सहित सभी महान संतों और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। समरस संकल्प अभियान का उद्देश्य भी समाज में सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकात्मता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रतन पाल, जिला प्रभारी राजपाल, सह प्रभारी संदीपनी भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें