Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : डिफॉल्टर लाइसेंसधारी गिरफ्तार

July 28, 2026

कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : डिफॉल्टर लाइसेंसधारी गिरफ्तार

Tax Evasion: Defaulting Licensee Arrested : अमृतसर। पंजाब सरकार की ओर से कर चोरी के विरुद्ध अपनाई ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डिफॉल्टर लाइसेंसधारी को गिरफ्तार किया है।

बकाया राजस्व मामले में राकेश भनोट गिरफ्तार

इस संबंध में डी.एस. चीमा, सहायक आबकारी आयुक्त, आबकारी रेंज, अमृतसर ने बताया कि राकेश कुमार उर्फ राकेश भनोट, निवासी गांव रूपोवाली ब्राह्मणा, सियालका, जिला अमृतसर को बकाया आबकारी राजस्व का भुगतान न करने के कारण पंजाब लैंड रेवेन्यू एक्ट, 1887 की धारा 69(1) के तहत 28 जुलाई, 2026 को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई का नेतृत्व इंदरजीत सिंह सहिजरा, आबकारी अधिकारी, तरनतारन तथा ललित कुमार, आबकारी अधिकारी, अमृतसर-1 एवं 2 ने किया। इस टीम में श्री करण शर्मा, राम मूर्ति, हितेश प्रभाकर सहित अन्य आबकारी निरीक्षक भी शामिल थे।

बकाया जमा करें, वरना होगी सख्त कार्रवाई

डी.एस. चीमा ने कहा कि आबकारी विभाग, पंजाब, लंबित आबकारी राजस्व की वसूली के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकारी राजस्व की सुरक्षा हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी डिफॉल्टर लाइसेंसधारियों से अपील की कि वे अपना बकाया आबकारी राजस्व तत्काल सरकारी खजाने में जमा करवाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में बकाया राशि जमा न करने वाले लाइसेंसधारियों के विरुद्ध आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें गिरफ्तारी के साथ-साथ एफआईआर दर्ज करने जैसी कानूनी कार्रवाई भी शामिल होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें