Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar: 15 साल की नाबालिग की हत्या मामले में मुख्य आरोपी अरेस्ट, वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद

July 29, 2026

Amritsar: 15 साल की नाबालिग की हत्या मामले में मुख्य आरोपी अरेस्ट, वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद

पंजाबः अमृतसर पुलिस ने 15 साल की नाबालिग लड़की की हत्या मामले में तुरंत एक्शन लिया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 साल की नाबालिग बहन को उसके ससुर और 2 अन्य लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। मामले की सेंसिटिविटी को देखते हुए, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कई स्पेशल पुलिस टीमें बनाईं और तुरंत जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी विनीत कुमार उर्फ ​​सोनी, जो मृतका का ससुर है, ने लड़की और उसके भाई को जालंधर से अमृतसर अपने घर बुलाया था। दोनों ने पैसे की तंगी बताई तो आरोपी ने गूगल पे से 2,000 रुपये भेजे, जिसके बाद वे उसके घर पहुंचे।

घर पहुंचने के बाद आरोपी ने लड़की पर सोना और अंगूठियां चुराने का आरोप लगाया और उसे घर की पहली मंजिल पर एक कमरे में ले जाकर अंदर से बंद कर दिया। वहां उसे बुरी तरह पीटा। लड़की की चीखें सुनकर उसका भाई और मौसी कमरे के बाहर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान विनीत कुमार ने अपने दो और साथियों को भी मौके पर बुला लिया, जिन्होंने भी लड़की की पिटाई की। कुछ देर बाद जब दरवाजा खोला गया तो लड़की बेहोश पड़ी थी और उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं, जिसके कारण उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस पार्टी ने हर एंगल से जांच करते हुए मुख्य आरोपी विनीत कुमार उर्फ ​​सोनी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया। मामले में शामिल बाकी 2 आरोपियों फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, ताकि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें गिरफ्तार आरोपी विनीत कुमार उर्फ ​​सोनी की उम्र 26 है, जो 12वीं पास है और मजदूरी करता है। उसके खिलाफ साल 2018 में अमृतसर के पुलिस स्टेशन C-डिवीजन में NDPS एक्ट के तहत पहले से ही केस दर्ज है।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें