Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खौफनाक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना महाराष्ट्र के नासिक जिले की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। हादसे का पूरा घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए।
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए जाने के बाद तेजी से फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर ट्रक के नियंत्रण से बाहर होने की वजह क्या थी।
अचानक बिगड़ा ट्रक का संतुलन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रक फ्लाईओवर पर सामान्य रफ्तार से चल रहा था। अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ जाता है और वह इधर-उधर जाने लगता है। ड्राइवर ट्रक को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसे काबू में नहीं कर पाता। इसके बाद ट्रक फ्लाईओवर के किनारे से टकराकर कुछ देर के लिए लटक जाता है और फिर नीचे गिर जाता है। यह पूरा हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है।
ये बहुत ही खतरनाक है!! 😳😳
महाराष्ट्र के नासिक में एक ट्रक फ्लाईओवर से सीधे नीचे आ गिरा. pic.twitter.com/jbe6UmVX0t
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) July 27, 2026
हादसे की वजह पर उठे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने हादसे के लिए ड्राइवर की लापरवाही को जिम्मेदार बताया, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है ट्रक में कोई खराबी आने की वजह से यह घटना हुई हो।
कई यूजर्स ने सड़क सुरक्षा और सावधानी से वाहन चलाने की बात कही। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि हादसे की सही वजह सामने आने के बाद ही किसी को जिम्मेदार ठहराना चाहिए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है और लोग इस हादसे की असली वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।