Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajkumar Hirani की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को लेकर बड़ी खबर, कोरियन रीमेक पर शुरू हुई चर्चा

July 29, 2026

Rajkumar Hirani की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को लेकर बड़ी खबर, कोरियन रीमेक पर शुरू हुई चर्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क : साइबर क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मेल दिखाने वाली प्रीतम एंड पेड्रो ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब खबर है कि इस JioHotstar सीरीज का इंटरनेशनल रीमेक बन सकता है। राजकुमार हिरानी द्वारा क्रिएट और प्रोड्यूस की गई, जबकि अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस सीरीज को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद इसके कोरियन रीमेक को लेकर शुरुआती स्तर पर बातचीत चल रही है।

इंडस्ट्री से जुड़े एक स्वतंत्र सूत्र के मुताबिक, “राजकुमार हिरानी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद एक कोरियन प्रोडक्शन हाउस ने इसके रीमेक राइट्स हासिल करने के लिए मेकर्स से संपर्क किया है। फिलहाल यह बातचीत शुरुआती दौर में है और दोनों पक्ष इस कहानी को कोरियन दर्शकों के लिए किस तरह ढाला जाए, इस संभावना पर चर्चा कर रहे हैं।”

हालांकि अभी बातचीत शुरुआती स्तर पर है और आधिकारिक तौर पर कुछ भी तय नहीं हुआ है, लेकिन यह दिखाता है कि दुनियाभर में भारतीय कहानियों को लेकर दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि इमोशन, कॉमेडी और साइबर क्राइम का अनोखा मेल इस सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में रीमेक के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है।

अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और डेब्यूटेंट वीर हिरानी स्टारर प्रीतम एंड पेड्रो एक पुराने ख्यालों वाले पुलिस अफसर और एक युवा हैकर की अनोखी साझेदारी की कहानी है, जो मिलकर साइबर क्राइम की दुनिया का सामना करते हैं। यह सीरीज राजकुमार हिरानी का क्रिएटर और प्रोड्यूसर के तौर पर पहला लॉन्ग-फॉर्म स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट है, जबकि इसका निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है।

फिलहाल कोरियन रीमेक को लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। अगर यह बातचीत आगे बढ़ती है, तो प्रीतम एंड पेड्रो उन भारतीय कहानियों में शामिल हो जाएगी, जिन्हें ग्लोबल स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें