
Public relations mantra for workers : जालंधर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने की रणनीति बनाई है। जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने पार्षदों और वार्ड उम्मीदवारों की बैठक में कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने तथा पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की कथित विफलताओं को जनता के बीच तथ्यों के साथ रखने का आह्वान किया।
अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों तथा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जालंधर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है, सीवरेज जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है, सड़कों की हालत खस्ता है तथा सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। जनता रोजमर्रा की मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन सरकार और नगर निगम प्रशासन लोगों की समस्याओं के समाधान की ओर कोई गंभीर ध्यान नहीं दे रहे।
अशोक सरीन हिक्की ने सभी पार्षदों एवं वार्ड उम्मीदवारों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएं और लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ पंजाब सरकार की विफलताओं से भी अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनावों के दौरान जो बड़े-बड़े वादे किए थे, आज जनता स्वयं उन वादों और वास्तविकता के बीच का अंतर देख रही है। भाजपा कार्यकर्ता तथ्यों के आधार पर जनता के बीच जाकर आप सरकार के झूठे दावों और वादों की पोल खोलें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...