Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today’s Horoscope: सावन के पहले दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत, लेकिन इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें दैनिक राशिफल

July 30, 2026

Today’s Horoscope: सावन के पहले दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत, लेकिन इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Today’s horoscope 30 July 2026: 30 जुलाई 2026, गुरुवार से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू हो गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह महीना पूजा-पाठ और शिव भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। किसी राशि के लिए आज सफलता और खुशियों के योग हैं, तो कुछ लोगों को धन और जरूरी फैसलों में सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं, आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आया है…

मेष

आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। लोगों के बीच आपका मेलजोल बढ़ेगा और किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। नौकरी या काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी और आप पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1

वृषभ

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। भाई-बहनों और जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे। व्यापार में फायदा होने के योग हैं और कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने से आपका मन खुश रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

मिथुन

कामकाज में सफलता के लिए एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा। व्यापार विस्तार की योजना लाभ दे सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम पा सकते हैं। खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय आपके पक्ष में है। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय खुशी और सुकून से बीतेगा।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 9

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस और पैसों के मामले में फायदा होने के योग हैं। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम आपके पक्ष में हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और समय पर आराम करें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपनी समझदारी से लिए गए फैसले आपको सफलता दिला सकते हैं। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। बिजनेस में फायदा होने के योग हैं और समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7

तुला

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। काम में आने वाली परेशानियों का हल आसानी से मिल जाएगा। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं। पैसे कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। परिवार के लोगों का साथ और भरोसा मिलेगा, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2

वृश्चिक

आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों की सलाह को ध्यान से सुनें, इससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे नतीजे पाने के लिए और मेहनत करनी होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 7

धनु

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई परेशानी दूर हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अपनी निजी बातें किसी से भी शेयर करने से बचें। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें, पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता सामान्य और अच्छा बना रहेगा।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8

मकर

आज काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन खुश रहेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में नई योजनाएं बनाने का मौका मिलेगा, जो आगे चलकर फायदा दे सकती हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी और ये संपर्क आपके काम आ सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपको राहत मिलेगी। बिजनेस में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने से पहले बड़ों या अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। परिवार से जुड़े मामलों में आपके फैसले को महत्व मिलेगा और घर का माहौल अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें