लुधियाना: अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अब नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर भी होगा। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद उत्तरी रेलवे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह ठहराव फिलहाल पांच माह के लिए प्रायोगिक आधार पर रहेगा। इस दौरान टिकटों की बिक्री और यात्रियों की संख्या की समीक्षा की जाएगी। सकारात्मक परिणाम मिलने पर इसे स्थायी रूप से जारी रखने पर निर्णय लिया जाएगा।
रेलवे के आदेशों के अनुसार ट्रेन संख्या 22448 अंब-अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 29 जुलाई से नंगल डैम स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन दोपहर 1:00 बजे अंब-अंदौरा से रवाना होकर 1:21 बजे ऊना पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद 1:23 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
नंगल डैम स्टेशन पर ट्रेन 1:43 बजे पहुंचेगी और 1:53 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन 2:08 बजे श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 22447 नई दिल्ली-अंब-अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस का नंगल डैम स्टेशन पर ठहराव 30 जुलाई से शुरू होगा। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर सुबह 10:18 बजे नंगल डैम पहुंचेगी और 10:20 बजे ऊना की ओर रवाना होगी।
अब तक अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव केवल अंब-अंदौरा, ऊना, श्री आनंदपुर साहिब और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों पर था। नंगल डैम स्टेशन को शामिल किए जाने के बाद यह मार्ग का पांचवां ठहराव बन जाएगा।
📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)
मेष: दिन शुभ रहेगा...